shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल की परमित कौर बनीं ‘वाइब्रेंट मिस बंगाल’, मॉडलिंग की दुनिया में रचा इतिहास :सुरजीत सिंह मक्कड़

1 min read

आसनसोल : कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं होता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है आसनसोल की बेटी परमित कौर ने, जिन्होंने वाइब्रेंट मिस बंगाल 2025 का खिताब अपने नाम किया है।

परमित, जो त्रिलोचन सिंह और सिमरत कौर की बेटी हैं, बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली रही हैं। कोलकाता में आयोजित इस प्रतिष्ठित मॉडलिंग प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मेहनत के दम पर पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे आसनसोल शहर को गर्व है।

अपने इस मुकाम के लिए परमित ने सबसे पहले ‘अकालपुरख’ का धन्यवाद किया और साथ ही अपने माता-पिता व नानी का आभार जताया जिन्होंने उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति और हौसला दिया।

मंगलवार को सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा परमित कौर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़ ने कहा, “परमित हमारे लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने मर्यादा में रहते हुए मॉडलिंग की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया है, वह काबिले तारीफ है। 14 तारिक को सिख एक्सीलेंस अवार्ड में आने वाली थी लेकिन उसी दिन परमीत कौर का फाइनल प्रतियोगिता थी इसी लिए आज उसे सन्मानित किया गया है,हम वाहेगुरु से प्रार्थना करते हैं कि वह आगे और ऊंचाइयों को छुएं।”

परमित की मां सिमरत कौर ने भावुक होकर कहा, “यह सब वाहेगुरु की कृपा है। मेरी बेटी शुरू से ही टैलेंटेड रही है। आज समाज ने जो हमें सम्मान दिया है, उसके लिए हम सबका आभार व्यक्त करते हैं।”
इस कार्यक्रम में सुरजीत सिंह मक्कड़, जसपाल सिंह, अमरजीत सिंह, जसप्रीत कौर सलूजा, सुजाता इंडि, जसवंत कौर सलूजा के अलावा परमीत के माता पिता उपस्थित थे।

परमित कौर आज युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं कि सपने केवल देखे नहीं जाते, मेहनत से जीते भी जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page