बर्नपुर में दामोदर नदी पर बना अस्थाई ब्रिज टूटा लोगों को हो रही है परेशानी
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर में दामोदर नदी पर अस्थाई ब्रिज आज टूट कर गिर गया आपको बता दें कि पश्चिम वर्धमान जिले को बांकुड़ा से जोड़ने के लिए इस अस्थाई ब्रिज का बहुत महत्व था लेकिन आज इस ब्रिज के टूटकर गिर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा लोगों का कहना है कि आज सुबह 9:30 बजे के आसपास यह ब्रिज टूटकर गिर गया इस बारे में जब हमने स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्धमान जिले को बांकुड़ा से जोड़ने के लिए एक डिसरगढ़ ब्रिज है दूसरा मेजिया ब्रिज लेकिन दोनों ही यहां से काफी दूर है ऐसे में लोग इस अस्थाई ब्रिज का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आज यह ब्रिज टूट कर गिर गया जिससे लोग भारी मुसीबत में आ गए हैं उन्होंने कहा कि जो लोग पश्चिम बर्दवान जिले से बांकुड़ा चले गए हैं या बांकुड़ा से जो लोग इस तरफ आए हैं अब उनके लिए अपने घरों को लौटना बेहद मुश्किल हो गया है क्योंकि अब उन्हें काफी घूम कर आना पड़ेगा












