2026 के विधानसभा चुनाव से पहले जिला शासक कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
1 min read
आसनसोल :जैसे-जैसे 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है ठीक वैसे ही पूरे प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले में भी प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है आज जिला शासक कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों को लेकर एक जरूरी बैठक की गई इस बैठक में बुथ के डीलिमिटेशन को लेकर चर्चा हुई इस बारे में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि पहले एक बुथ में 1500 मतदाता हो सकते थे लेकिन अब संख्या को घटाकर 1200 किया गया है। उन्होंने कहा कि आज इन्हीं सब मुद्दों पर बातचीत हुई और कांग्रेस की तरफ से कहा गया की बुथों की संख्या को कम से कम रखा जाए ताकि चुनाव के संचालन में सुविधा हो












