नियामतपुर के एक युवक ने रानीगंज के एक व्यक्ति पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप
1 min read
रानीगंज :नियामतपुर इलाके के विष्णु विहार में श्याम मंदिर के निकट इलाके में रहने वाले सौरभ बावरी ने अपने दोस्त चंदन और उसके साथियों पर उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है सौरभ ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे के आसपास उसने चंदन और उसके दोस्तों को रानीगंज में मिलने के लिए बुलाया था दोनों ही एक मनी ट्रांसफर बिजनेस चलाते थे सौरभ ने बताया कि इस मुलाकात के समय चंदन के अलावा उसके अन्य साथी भी मौजूद थे जब सौरव और चंदन के बीच बातचीत हो रही थी उस समय चंदन और उसके साथियों ने सौरभ पर हमला कर दिया सौरभ में आरोप लगाया की चंदन ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दिया उसके बाद गोली भी चलाई घटना में सौरभ को हाथ में चोट लगी है उनकी कार को भी रोक लिया गया। सौरभ ने रानीगंज पुलिस स्टेशन के अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में आरोपी चंदन और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक गोली चलाने की घटना की पुष्टि नहीं हुई है












