आसनसोल लाइफ सिक्योर फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रेल पार हाजी नगर आम बागान मंदिर के पास आज आसनसोल लाइफ सिक्योर फाउंडेशन के तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर में आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे यहां पर 40 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था इस दौरान इलाके के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से आई अधिकारी ने बताया कि यहां पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के मौके पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें 40 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने कहा कि जिस उत्साह के साथ यहां पर लोग रक्तदान करने के लिए आ रहे हैं उससे पूरी उम्मीद है कि यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा वहीं मलय घटक ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया इस दौरान रक्तदान आंदोलन से लंबे समय से जुड़े बिलाल खान सहित इस क्षेत्र के तमाम निवासी उपस्थित थे












