वक्फ कानून के खिलाफ हमीद नगर और आजाद नगर में मुस्लिम समुदाय ने बनाया मानव बंधन
1 min read
बर्नपुर :वक्फ कानून के खिलाफ पूरे भारत में मुस्लिम समुदाय विरोध कर रहा है इसी क्रम में आज शुक्रवार की नमाज के बाद वक्फ कानून के खिलाफ मस्जिदे उमर हमीद नगर और आजाद नगर में बैतूल मुकर्रम मस्जिद के सामने मुस्लिम समुदाय की तरफ से विरोध प्रदर्शन करते हुए मानव बंधन या हुमन चेन बनाया गया इस मौके पर यहां मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे जिन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए वक्फ कानून का विरोध किया इन्होंने केंद्र सरकार से अपील की की मुस्लिम समुदाय के लोगों के भावनाओं को समझते हुए इस कानून को वापस लिया जाए उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग किसी भी हाल में इस कानून को नहीं मान सकते












