बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में हुआ राजनीतिक जन संवाद कार्यक्रम, भाजपा के शासनकाल को बताया व्यर्थ
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में आसनसोल के मोहिशीला कॉलोनी इलाके में बटतला बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि आज इस कार्यक्रम के जरिए केंद्र के भाजपा सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा लोगों के सामने पेश किया उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया है विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है। उन्होंने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 11 सालों में इस इलाके में कोई काम नहीं किया है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाकर पिछले 11 वर्षों के भाजपा के कार्यकाल के बारे में लोगों को अवगत कराया जा रहा है। वहीं एमएमआईसी मानस दास ने भी कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा द्वारा कोई काम नहीं किया गया है आसनसोल साउथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक ने भी यहां पर कोई काम नहीं किया है इन्हीं सब मुद्दों को जानता तक पहुंचाने के लिए डॉक्टर देवाशिष सरकार के नेतृत्व में किया जा रहा है जिससे जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनको पिछले 11 वर्षों में भाजपा सरकार कितनी व्यर्थ रही उसके बारे में बताया जा रहा है। वहीं पार्षद मोहम्मद हसरतुल्लाह ने आज के कार्यक्रम के बारे में बताया की आज के कार्यक्रम में भाजपा के पिछले 11 वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा लोगों तक पेश किया गया उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है सिर्फ लोगों को भड़काया गया है उन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अग्निमित्रा पाल के बारे में बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में रहती ही नहीं है लोगों को विधायक के दस्तखक लेने के लिए भी दर-दर भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक सिर्फ कोलकाता से आती हैं और आसनसोल में आकर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले बयान देकर माहौल को बिगाड़ देती है












