स्वर्गीय पप्पू उपाध्याय की पुण्यतिथि पर निकली मौन मोमबत्ती रैली
1 min read
बाराबनी :टीएमसी के युवा नेता पप्पू उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पंचगछिया इलाके में विधायक तथा मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में एक मौन मोमबत्ती रैली निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित थे ज्ञात हो की 2017में पप्पू उपाध्याय की मृत्यु हो गई थी उसके उपरांत हर साल उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर यह रैली निकाली जाती है और उनकी तस्वीर और प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाते हैं। सभी ने स्वर्गीय पप्पू उपाध्याय की आत्मा की शांति की कामना की












