आसनसोल में एक निजी पावर कंपनी के इलेक्ट्रिक बॉक्स में लगी आग इलाके में अफरा तफरी
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के जीटी रोड के किनारे ट्रैफिक गली की विपरीत दिशा में एक निजी पावर कंपनी के इलेक्ट्रिक बॉक्स में आज शाम आग लग गई जिससे इस क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 2 घंटे पहले आग लगने की घटना घटी थी निजी पावर कंपनी को बार-बार फोन किया जा रहा था लेकिन वह लोग नहीं आए जब इलेक्ट्रिक बॉक्स पूरी तरह जलकर खाक हो गया उसके बाद निजी पावर कंपनी के लोग आए। घटना की सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आज को बुझाया स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि 2 घंटे से भी ज्यादा समय हो गए निजी पावर कंपनी के इलेक्ट्रिक बॉक्स में आग लगे थे लेकिन उन्हें बार-बार फोन करने के बावजूद वह समय पर नहीं आए












