घर-घर में भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद पहुंचाने के लिए बोरो 6 कार्यालय में बैठक
1 min read
आसनसोल :हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। अब आसनसोल नगर निगम की तरफ से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के सभी लोगों के घरों में भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद पहुंचाने का बीड़ा उठाया गया है। आज इसे लेकर बोरो छह कार्यालय में बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में एक बैठक हुई जिस बैठक में इस बोरो अंतर्गत आने वाले सभी आठ वार्डों के राशन डीलर उपस्थित थे डॉ देवाशिष सरकार ने बताया कि इस क्षेत्र के सभी घरों में राशन की दुकानों के जरिए भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद पहुंचाने की प्रक्रिया 22 तारीख से शुरू होगी और उम्मीद है कि जैसा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्देश दिया है 25 तारीख से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर यहां पार्षद तरुण चक्रवर्ती सहित 6 नंबर बोरो के तमाम पार्षद उपस्थित थे












