आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के निवासियों तक भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद पहुंचाने के लिए नगर निगम में हुई जरूरी बैठक
1 min readआसनसोल : हाल ही में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा में पूरी की तर्ज पर बने जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन किया था 27 जून को रथ यात्रा होगी दीघा में भी इस बार भव्य तरीके से रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा इससे पहले आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के सभी निवासियों तक भगवान जगरनाथ देव का प्रसाद पहुंचने के लिए आज आसनसोल नगर निगम में एक बैठक हुई इस बैठक में नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दोनों डिप्टी मेयर एसडीओ सभी बोरो चेयरमैन एमएमआईसी नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे इस बैठक में फैसला हुआ कि इस महीने के 15 तारीख से लेकर 25 तारीख के बीच राशन डीलर के जरिए भगवान जगरनाथ देव जी का प्रसाद आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के सभी निवासियों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी इस बारे में गुरदास चटर्जी ने कहा कि 27 जून को दीघा में रथ यात्रा का आयोजन होगा उससे पहले आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले श्रद्धालुओं के बीच राशन डीलर के जरिए भगवान जगरनाथ देव जी का प्रसाद पहुंचाया जाएगा इसके लिए आज एक बैठक की गई और किस तरह से इस विशाल कर्मकांड को संपन्न किया जाएगा इसकी रूपरेखा तैयार की गई।












