चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी भगवान जगरनाथ देव जी की स्नान यात्रा में शामिल
1 min read
आसनसोल : आगामी 27 जून को भगवान जगन्नाथ देव जी की रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा प्रथा के अनुसार आज भगवान जगन्नाथ देव जी की स्नान यात्रा का आयोजन किया गया हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल के इस्कॉन मंदिर में भव्य तरीके से इसका आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी पहुंचे उन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ स्नान यात्रा में हिस्सा लिया आपको बता दें कि 27 जून को भगवान जगन्नाथ देव जी की रथ यात्रा निकलेगी आसनसोल में इस्कॉन मंदिर से यह रथ यात्रा निकलती है और उससे पहले स्नान यात्रा का आयोजन किया जाता है आज उसी स्नान यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें अमरनाथ चटर्जी सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया












