shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से 22 जून को होगा सावन मेले का आयोजन

1 min read

आसनसोल : आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से आज आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित श्री श्याम मंदिर में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से मधु डूमरेवाल निधि पसारी और सोनल गाड़ीवान पत्रकारों से रूबरू हुई उन्होंने बताया कि अगले 22 जून को आसनसोल क्लब में सावन मेले का आयोजन किया जा रहा है यह एक दिवसीय आयोजन है जिसमें महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अंतर्गत आने वाले आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति के तरफ से महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाता है महिलाएं जो अपने हाथों से सामग्रियां बनाती हैं उनको एक मंच प्रदान करने के लिए इस एक दिवसीय उद्योग मेले का आयोजन किया जाता है जिसका नाम सावन मेला रखा गया है उन्होंने बताया कि इस सावन मेले में फूड स्टॉल परिधान के स्टॉल ज्वेलरी स्टॉल सहित विभिन्न प्रकार के स्टॉल रहेंगे और यहां पर जो भी सामग्री लोगों को उपलब्ध होगी वह सब महिलाओं द्वारा बनाई गई होगी इसका एकमात्र उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है यहां पर कुल 50 के लगभग स्टॉल रहेंगे और यह सिर्फ आसनसोल नहीं बल्कि आसनसोल और आसपास के क्षेत्र यहां तक कि झारखंड से भी महिलाएं आती हैं और यहां पर स्टाल लगाती हैं इन्होंने बताया कि सावन मेले के लिए 3 महीने पहले स्टाल की बुकिंग के लिए महिलाओं से आवेदन मांगा गया था दो दिनों के अंदर सारे स्टाल बुक हो गए यहां तक की 40 महिलाएं वेटिंग में है जो चाहती हैं कि उन्हें स्टॉल दिया जाए लेकिन जगह की कमी की वजह से उन्हें स्टॉल नहीं दिया जा रहा है मधु डूमरेवाल निधि पसारी सोनल गाड़ीवान सभी ने कहा कि जिस तरह से आसनसोल नगर निगम आसनसोल क्लब और खास करके आसनसोल की जनता का उन्हें सहयोग मिलता है उन्हें पूरा भरोसा है कि पिछले कई वर्षों की तरह इस साल का सावन मेला भी काफी कामयाब रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page