मन्नत पुरी करनेे एक व्यक्ति एक व्यक्ति साइकिल पर हुगली से वैष्णो देवी तक के सफर तय निकला:
1 min read
हुगली जिले के चंपदानी इलाके के रहने वाले जयदीप रावत हुगली से माता वैष्णो देवी तक 22 किलोमीटर की यात्रा साइकिल पर करने के लिए निकल पड़े हैं इस क्रम में जब रानीगंज पहुंचे तो हमारे संवाददाता ने उनसे बात की उनका कहना है कि उन्होंने मन्नत मांगी थी कि पिछले नगर निगम चुनाव के दौरान अगर उनके 5 नंबर वार्ड से प्रत्याशी विक्रम साव बबुआ चुनाव जीतते हैं तो वह हुगली से मां वैष्णो देवी तक साइकिल से 2200 किलोमीटर की यात्रा करेंगे और वहां जाकर नारियल चढ़ाएंगे अब जबकि उनके मनपसंद प्रत्याशी को नगर निगम चुनाव में जीत मिली है तो वह 8 मार्च से यात्रा पर निकले हैं और माता वैष्णो देवी के चरणों में नारियल चढ़ाने जा रहे हैं कई लोगों ने उनको ट्रेन से जाने की सलाह दी लेकिन उनके मन्नत थी कि वह साइकिल से जाएंगे यही वजह है कि वह साइकिल पर सवार होकर जा रहे हैं उन्होंने बताया कि 2019 में उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान और निर्मल बांग्ला अभियान के लिए लोगों को जागरूक करने के मकसद से पूरे भारत की साइकिल से यात्रा की थी । उनका यह सफर 22 राज्यों से होते हुए तकरीबन 20000 किलोमीटर का था 2020 में भी उन्होंने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कोलकाता से दिल्ली दिल्ली से मुंबई फिर मुंबई से कोलकाता तक का सफर साइकिल पर तय किया था












