रानीगंज के बल्लभपुर में एक छात्रा सड़क हादसे में घायल परिजनों ने मचाया हंगामा:
1 min read
राजनीति विज्ञान के ऑनर्स द्वितीय वर्ष की एक छात्रा रानीगंज के बल्लवपुर के साहेबगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आ गई । घायल छात्रा के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर ट्रैक्टर को रोककर विरोध करना शुरू कर दिया. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा को रानीगंज के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. .शुक्रवार की सुबह हुए हादसे के बाद से बल्लभपुर साहेबगंज इलाके में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है. मौके पर भारी पुलिस बल और पंचायत सदस्य पहुंचे गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा ट्रैक्टर के लापरवाही से चलाने के कारण हुआ। .प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.














