आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स ने किया मेयर और चेयरमैन को सम्मानित:
1 min read
मेयर और चेयरमैन बनने के बाद विधान उपाध्याय और अमरनाथ चैटर्जी को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। आज इसी क्रम में आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स द्वारा मेयर विधान उपाध्याय चैयरमैन अमरनाथ चैटर्जी अभिजित घटक तथा वसीमुल हक़ को सम्मानित किया गया। इन सभी ने आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स को धन्यवाद दिया। विधान उपाध्याय ने कहा कि समाज के विकास में चेंबर से जुड़े लोगों की बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने चेंबर के पदाधिकारियों को आगे बढ़ने की सलाह दी और आश्वासन दिया कि निगम हमेशा उनके साथ है । इस मौके पर चेंबर के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल सचिव शंभूनाथ झा आदि उपस्थित थे।












