आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आज विभिन्न थानों और फांड़ि के अधिकारीयों का तबादला किया गया। इसके जरिए कई थानों और फांड़ि के अधिकारीयों को नई जिम्मेदारी देकर अन्यत्र भेजा गया। एडीपीसी की तरफ से कहा गया कि पुलिस विभाग की कार्यकुशलता को और बढ़ाने के मकसद से यह किया गया है।