कुल्टी थाना के नियामतपुर कुलतोरा इलाके में मामूली विवाद को लेकर भारी तनाव कार में तोड़फोड़।
1 min readकुल्टी। मामूली विवाद को लेकर भारी तनाव और कार में तोड़फोड़। घटना आसनसोल के कुल्टी थाना के नियामतपुर कुलतोरा इलाके में घटी। बताया जा रहा है कि कुलतोरा इलाके में दो पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष आसनसोल से लोगों को लेकर आया और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
आसनसोल से लोगों को लेकर आ रही कार में तोड़फोड़ की गई। खबर मिलने के बाद कुल्टी थाने से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोप है कि जब पुलिस ने बाहर मौजूद लोगों को हिरासत में लिया तो किसी ने उन्हें छीनकर मारपीट की। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए उन्हें खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने इस घटना में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।












