अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन,पश्चिम बंगाल प्रदेश द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन know your Currency workshop आयोजित
1 min read
आसनसोल : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन,पश्चिम बंगाल प्रदेश के द्वारा 7जून एक दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन know your Currency workshop आयोजित किया गया है।इसका उद्देश्य बच्चो को गर्मी की छुट्टियों में कुछ रोचक विषयो की जानकारी प्रदान करना है।
बंगाल प्रदेश अध्यक्ष बिनीता जी के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा।
संचालक के रूप में प्रदेश बाल विकास प्रमुख निधि जी पसारी की मुख्य भूमिका रही ,उनके साथ उनकी बाल विकास सह प्रमुख स्नेहा जी खेमानी रही।
आज की ट्रेनर Little Rainbow Team अति जी बगड़िया और साक्षी जी बग्गा ने बच्चों को Money & Currency के बारे में काफी रोचक जानकारी दी,बच्चो ने इस session को खूब enjoy किया
हमारी प्रांतीय अध्यक्ष बिनीता जी हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती है,और कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती है।प्रांतीय सचिव कंचन जी ने भी कार्यक्रम की सराहना की और कहा ऐसे कार्यक्रम आगे भी करते रहेंगे।प्रदेश कोषाध्यक्ष नीलू जी अग्रवाल को भी धन्यवाद ।
निधि जी पसारी ने बताया कि बच्चो की संख्या 40 थी।
साथ ही पश्चिम बंगाल प्रदेश के वरिष्ठ पदाधकारीगण एवं शाखा बहनों ने कार्यक्रम में जुड़कर बच्चो का मनोबल बढ़ाया।
अभिभावकों ने भी प्रदेश द्वारा किए गए इस आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की ।कार्यक्रम के अंत में जिन भी बहनों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान रहा उन सभी को धन्यवाद दिया गया।












