shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

बराकर इंटरस्टेट एडवांस्ड मेकअप एंड ब्यूटी ट्रेंनिंग कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

1 min read

बराकर :बराकर स्टेशन रोड के नीलकंठ स्थित महिला सशक्तिकरण केंद्र में कुल्टी मदद फाउंडेशन एवं किरन ब्यूटी एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में इंटर स्टेट एडवांस मेकअप एंड ब्यूटी ट्रेनिंग कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में बिहार , झारखंड एवं पश्चिमबंगाल की कुल 15 महिलाएं एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया ।
जिसमें मुख्य रूप से प्रीति कुमारी, ज्योति सिंह, राधा सिंह, साहिना खातून, पूजा साव, तमन्ना खातून, प्रीति सिंह, खुशबू साव, आयुषी बाउरी, सरिता सिंह, विभा सिंह, प्रीति कुमारी गोंड, नेहा, शबा खातून एवं ब्यूटी खातून मुख्य रूप से शामिल थी । एडवांस मेकअप एंड ब्यूटी कार्यशाला की प्रशिक्षिका किरण प्रसाद ने बताया कि वर्तमान समय में मेकअप एवं ब्यूटी क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्वनिर्भरता का अपार संभावना है ।
परन्तु आर्थिक कारणों से महिलाएं एडवांस एवं अत्याधुनिक प्रशिक्षण नहीं ले पा रही है ।
जिसके लिए कुल्टी मदद फाउंडेशन एवं किरन ब्यूटी एकेडमी द्वारा संयुक्त रूप से एडवांस लेवल का कार्यशाला आयोजन कर मेकअप , स्किन, हेयर डिजाइन, सहित ब्यूटी क्षेत्र के विभिन्न तकनीकी जानकारी दी गई । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रवि चौबे ने बताया कि कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजन की योजना है ।ताकि आसनसोल क्षेत्र की महिलाओं को कम से कम खर्च में आधुनिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण देकर महिलाओं को स्वनिर्भर बनकर उनके सपनों को साकार करना है ।
कार्यशाला के अंत में सभी प्रशिक्षित छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page