एआईएमआईएम की तरफ से दानिश अजीज ने की प्रेस मीट कर पुलिस की अति सक्रियता पर सवाल
1 min read
आसनसोल :ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम वर्तमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज ने आज आसनसोल के रविंद्र भवन के पास कॉफी हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि 24 मई को रेल पार इलाके के बिष्टि मोहल्ला के फूल बागान के पास नियाज अहमद और शाहनवाज आलम के बीच कह सुनी हुई थी। इसके बाद नियाज अहमद के खिलाफ कुछ ओछी राजनीति के कारण मोहल्ले के ही एक युवक द्वारा एफआईआर करवा दिया गया। यह एफआईआर आसनसोल नॉर्थ पुलिस स्टेशन में करवाया गया था जिसमें नियाज अहमद के खिलाफ उसे मोहल्ले के ही शाहनवाज आलम ने झूठे इल्जाम लगाया है दानिश अजीज ने कहा कि अब शाहनवाज आलम अपने उस शिकायत को वापस भी लेना चाहते हैं और आपसी बातचीत से मामले को सुलझाना चाहते हैं लेकिन कहीं ना कहीं कोई राजनीति खेली जा रही है जिस वजह से ऐसा होने से रोका जा रहा है दानिश अजीज ने कहा कि नियाज अहमद एक समाज सेवी है और उस दिन भी उन्होंने वहां पर पानी की समस्या को उजागर करने के लिए ही अपनी आवाज बुलंद की थी। दानिश अजीज ने कहा कि आसनसोल नार्थ थाना के साथ-साथ पूरे राज्य में जिस तरह से कानून व्यवस्था की स्थिति हो गई है ऐसे में अगर कोई व्यक्ति के पास कोई रसुक नहीं है तो कभी भी पुलिस के हतथे चढ़ सकता है।












