विश्व पर्यावरण दिवस पर राधा ट्रस्ट फाउंडेशन की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगाए गए पौधे
1 min read
आसनसोल :विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज सामाजिक संगठन राधा ट्रस्ट की तरफ से घाघर बुड़ी मंदिर मोड़ से लेकर दक्षिण बंगाल परिवहन निगम लिमिटेड के बस स्टैंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर यहां राधा ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद सिंह तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के पश्चिम वर्धमान जिला अध्यक्ष अभिनव मुखर्जी 13 नंबर वार्ड की पार्षद रीना मुखर्जी लाल्टु राणा आलोक सिंह आकाश सौरभ अशोक के अलावा राधा ट्रस्ट के और भी तमाम सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर अभिनव मुखर्जी ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है इस मौके पर आनंद सिंह के नेतृत्व में राधा ट्रस्ट के सदस्यों ने जिस तरह से वृक्षारोपण अभियान चलाया है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि राधा ट्रस्ट के तरफ से इससे पहले भी इस तरह के कई सामाजिक कार्यक्रम किए गए हैं और आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उन्होंने यह जो पहल की है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे लिए बहुत जरूरी है और जिस तरह से नागरिक सभ्यता का विकास हो रहा है ऊंची ऊंची इमारतें बन रही हैं ऐसे में पेड़ कम होते जा रहे हैं लेकिन इसका प्रतिकूल असर मानव सभ्यता पर ही पड़ेगा इसलिए हमें अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है वहीं पार्षद रीना मुखर्जी ने भी राधा ट्रस्ट और आनंद सिंह की तारीफ की और कहां की आज उन्होंने यह जो कदम उठाया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राधा ट्रस्ट भविष्य में भी अगर इस तरह के सामाजिक कार्य करता है तो वह उनके साथ है












