सेल आईएसपी कर्मचारी कुंतल दास ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर किया देश का प्रतिनिधित्व
1 min read
बर्नपुर :सेल आईएसपी कर्मचारी कुंतल दास ने हाल ही में नॉर्वे में विश्व पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया वह आठवें स्थान पर आए उन्होंने 147.5 किलो पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस किया। इस बारे में जब हमने कुंतल दास से बात की तो उन्होंने कहा कि वह सेल आईएसपी में नौकरी करते हैं और अपनी ड्यूटी के साथ-साथ प्रैक्टिस भी करते हैं उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का स्तर इतना ज्यादा है कि यहां पर इस खेल को पूरी तरह से समय अगर नहीं दिया जाता तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करना बहुत मुश्किल हो जाता है उन्होंने कहा कि ड्यूटी करके जितना भी समय बचता है वह अपने प्रैक्टिस में लगाते हैं और चाहते हैं कि भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करें उन्होंने बताया कि पिछले साल गोवा में जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई थी उसमें उन्हें रजत पदक मिला था इस वजह से उनका नॉर्वे में हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ था वहीं कुंतल दास के साथी कर्मचारी और एक और पावरलिफ्टर अनिर्मय देवनाथ वह भी कुंतल दास को देखकर प्रेरित होते हैं और वह भी चाहते हैं कि आने वाले समय में वह भी भारत का प्रतिनिधित्व करें वहीं कुंतल की पत्नी प्रीति वर्मा से जब हमने बात की तो वह अपने पति की इस कामयाबी पर बहुत खुश दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि उनके पति 8 घंटे ड्यूटी करने के बाद जो समय मिलता है उसमें वह प्रैक्टिस करते हैं और उसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो प्रदर्शन किया है उसके लिए वह गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं












