आसनसोल बाजार के व्यापारियों द्वारा किया गया नई कमेटी का गठन व्यापार को बढ़ावा देना है मकसद
1 min read
आसनसोल :आसनसोल बाजार के व्यापारियों द्वारा एक नई कमेटी का गठन किया गया इस कमेटी का नाम है श्री सनातन व्यापार उत्थान समिति इसमें फिलहाल 200 के आसपास सदस्य है जो सभी आसनसोल क्षेत्र के व्यापारी हैं। इसे लेकर कल रात आसनसोल के न्यू रोड स्थित बनारसी लाल केडिया धर्मशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस नई कमेटी के गठन के उद्देश्य के बारे में आसनसोल टाइम्स को जानकारी देते हुए संगठन के सचिव राजेश कुशवाहा ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल इलाके में भी व्यापार में काफी गिरावट आई है ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि व्यापारी एक साथ एकत्रित होकर रहें और एक दूसरे की सहायता करके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करें इसी उद्देश्य को सामने रखते हुए इस नए संगठन का गठन किया गया है आज नई कमेटी का गठन किया गया कार्यक्रम के दौरान नई कमेटी के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया उन्होंने कहा कि इस नए संगठन के जरिए वह आसनसोल बाजार में व्यापार में जो गिरावट आई है उसको रोक कर बढ़ावा लाना चाहते हैं ताकि इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था बेहतर हो सके उन्होंने कहा कि एक व्यापारी ईमानदारी के साथ अपना व्यापार करता है तभी किसी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था विकसित होती है












