नियामतपुर जीटी रोड के निकट टीएमसी की तरफ से हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
1 min read
कुल्टी से अतहर आलम की रिपोर्ट
कुल्टी कुल्टी विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 59 के नियामतपुर जीटी रोड निकट तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चू राय के नेतृत्व में कर्मी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती जिला सभापति हरे राम सिंह,पश्चिम बंगाल प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल चटर्जी, समेत कई तृणमूल कर्मी गण। इस बारे में बच्चु राय ने कहा कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को एक बार फिर से पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी का अध्यक्ष बनाया गया है वही हरे राम सिंह को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है और कुल्टी के पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी को प्रदेश टीएमसी का उपाध्यक्ष बनाया गया है आज इन तीनों को सम्मानित किया गया और हरे राम सिंह नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कुल्टी क्षेत्र में पार्टी के संगठन को और मजबूत करने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें रखें वहीं ब्लॉक अध्यक्ष के यहां पर उपस्थित न रहने पर पूछे गए सवाल के जवाब में बच्चु राय ने कहा कि उनको कुछ जरूरी काम था इसलिए वह नहीं आ सके लेकिन कुल्टी में टीएमसी एकजुट है












