नैशनल चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट स्टाफ एसोसिएशन के कर्मियों ने सौंपा मेयर को ज्ञापन:
1 min read
नेशनल चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट स्टाफ एसोसिएशन के कर्मियों ने आज आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की। आसनसोल सहित रानीगंज जमुरिया कुल्टी से भी इस संगठन के सदस्यों ने आकर मेयर को ज्ञापन सौंपा । इनका कहना था कि यह सभी 1996 से कार्य कर रहे हैं 20 स्कूलों में 90 शिक्षक कार्यरत है यह बच्चों को पढ़ाई के अलावा सिलाई सिखाते हैं इसके अलावा मिड डे मील की व्यवस्था करते हैं उन्होंने बताया कि 2019 के जनवरी महीने से इनको इनका वेतन नहीं मिला है । उन्होंने बताया कि अपनी इस समस्या को लेकर वह जिला शासक से भी मिले थे जिला शासक ने मामले को एडीएम को सौंपा था उन्होंने बताया कि जिला शासक और एडीएम दोनों ने ही उनकी समस्या को काफी गंभीरता से देखा और उनकी तरफ से नगर निगम से भी बातचीत की गई थी यही वजह है कि आज वह फिर से से नगर निगम से गुहार लगाने आए हैं उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी उन्होंने अपनी सेवा में कोई कमी नहीं रखी थी लेकिन अब जबकि उनको 2019 की जनवरी महीने से वेतन नहीं मिल रहा है उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और इनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि इनके लिए जो भी किया जा सकेगा नगर निगम की तरफ से जरूर किया जाएगा ।












