बराकर रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से सेवा आरंभ किया गया:
1 min read
बराकर रेलवे स्टेशन स्थित टिकट काउंटर पर हो रहे यात्री भीड़ को देखते हुए टिकट खिड़की के समक्ष ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाकर सेवा कार्य आरंभ किया गया । इस संबंध में बुकिंग सुपरवाइजर सहदेव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से लोगों को टिकट लेने में काफी सुविधा होगी । इस मशीन का उपयोग करने के लिए सबसे पहले 100 रुपया देकर एक कार्ड बनवाना होगा । जिसमें से उस कार्ड में 50 रुपया रिचार्ज कर दिया जाएगा । जिसकी सहायता से मशीन के अंदर कार्ड को रखकर बड़े ही आसानी से अपने गंतव्य स्थान तक का टिकट लिया जा सकता है । जिसमें नगद पैसा देने का कोई भी प्रावधान नहीं है टिकट की भुगतान राशि उस कार्ड में किए हुए रिचार्ज के माध्यम से काट लिया जाएगा । वहीं दूसरी ओर इस मशीन के जरिए क्यूआर कोड की सहायता से भी टिकट के बदले पैसे का भुगतान किया जा सकता है । बराकर रेलवे स्टेशन पर लगे ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से अभी लोकल ट्रेनों का ही टिकट दिया जा रहा है । फिलहाल इस मशीन के माध्यम से हावड़ा , खड़कपुर ,टाटा ,रांची ,इन्हीं रूटों का टिकट दिया जा रहा है ।












