मेयर विधान उपाध्याय ने किया यात्री शेड का उद्घाटन:
1 min read
आज आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय द्वारा जीटी रोड के किनारे सेंट पैट्रिक स्कूल के निकट एक यात्री शेड का उद्घाटन किया गया इस यात्री शेड का निर्माण रोटरी क्लब द्वारा किया गया । आज विधान उपाध्याय ने इस यात्री शेड का उद्घाटन किया ।इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने यात्रियों की सहूलियत के लिए रोटरी क्लब द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की और कहा कि यहां सेंट जोसेफ सेंट मैरी गोरेटी सेंट पैट्रिक जैसे कई स्कूल हैं इन स्कूलों के बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए इस यात्री शेड के बन जाने से काफी सुविधा होगी खास करके गर्मी के दिनों में लोगों को बसों और ऑटो के लिए इंतजार करने के लिए एक अच्छी जगह मिल जाएगी उन्होंने इसके लिए रोटरी क्लब को धन्यवाद दिया ।












