उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की सफलता पर आसनसोल में भाजपा द्वारा बनाया गया जश्न
1 min read

आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद स्पष्ट हो गया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है । पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल मैं भी भाजपा कार्यकर्ताओं में इसे लेकर खुशी का माहौल देखा गया। आसनसोल में जीटी रोड के किनारे स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में जुटे कर्मी समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया इन्होंने होली से पहले ही एक दूसरे को अबीर गुलाल से रंग दिया और मिठाइयां बांटी इसके साथ ही यहां पटाखे फोड़े गए इस मौके पर शिल्पांचल भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर चौधरी भृगु ठाकुर शिवप्रसाद बर्मन मधुसूदन दे सहित तमाम स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे पत्रकारों से बातचीत के क्रम में शंकर चौधरी ने बताया की पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक बार फिर से यह साफ हो गया है कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर कितना भरोसा है उन्होंने बताया कि जिस तरह से रशिया और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गंगा अभियान के अंतर्गत यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को वहां से निकाला गया यह प्रधानमंत्री मोदी के कुशल विदेश नीति का परिचायक है इसी का परिणाम है कि आज इतनी बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन भाजपा को मिला है । उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी 2024 में देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही है लेकिन जब लोकसभा के चुनाव के नतीजे आएंगे तो देखा जाएगा कि उस वक्त भी जनता प्रधानमंत्री मोदी को ही सिर आंखों पर बिठाएगी और तीसरी बार उनको देश का प्रधानमंत्री चुनेगी












