shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पांडवेश्वर में भाजपा के रैली और स्ट्रीट कॉर्नर

1 min read

पांडवेश्वर :कुछ दिनों पहले पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बंकोला कोलियरी इलाके में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी द्वारा एक रैली निकाली गई थी लेकिन रैली को टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा बाधा पहुंचाई गई थी जिसे रैली को बंद करना पड़ा था इसे लेकर जितेंद्र तिवारी ने कोलकाता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार आज यानी 24 में को पांडवेश्वर के बंकोला इलाके में उन्हें रैली और स्ट्रेट कॉर्नर करने की अनुमति मिली अदालत के आदेश के अनुसार आज शाम 4:00 बजे जितेंद्र तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर रैली निकाली किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी इस बार रैली को टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा बाधा पहुंचाना तो दुर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने सौजन्य दिखाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पानी और शरबत पहुंचा इस विषय पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती की तरफ से यह सौजन्य कहां था जब 2021 में जीतने के बाद पांडवेश्वर इलाके में भाजपा के आठ कार्यालय को तोड़ दिया गया था यह सौजन्य उसे दिन कहां था जब भाजपा के सौ कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फसाया गया था भाजपा के तकरीबन 1000 कार्यकर्ता पांडवेश्वर इलाके के विभिन्न पैच मैं काम करते थे लेकिन भाजपा कार्यकर्ता होने की वजह से उनका काम से निकाल दिया गया था जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अगर टीएमसी द्वारा भरोसा गया यह पानी और शरबत विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के तनख्वाह के पैसे से लाया गया है तो भाजपा कार्यकर्ता इसे स्वीकार करेंगे लेकिन अगर इसके पीछे लोहा और कोयला माफियाओं का पैसा है तो भाजपा कार्यकर्ता इसे स्वीकार नहीं करेंगे। इस विषय पर टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष किरीटी मुखर्जी ने कहा कि हर पार्टी को रैली और मीटिंग करने का अधिकार है उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा पांडवेश्वर में पानी की कमी की जो बात कही जा रही है वह सही नहीं है उन्होंने कहा कि पांडवेश्वर में जल परियोजना समापन की तरफ है और बहुत जल्द यहां के लोगों को सुचारू ढंग से पानी की आपूर्ति होगी उसके साथ ही उन्होंने कहा कि पांडवेश्वर एक शांत इलाका है लेकिन विपक्ष के कुछ नेता यहां आकर भड़काऊ भाषण देकर माहौल को बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इलाके के लोग अगले चुनाव में इसका जवाब देंगे जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष डीएमसी की तरफ से यहां पर विपक्षी पार्टियों को रैली और सभा करने से रोका जाता है इसके जवाब में ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि पांडवेश्वर में किसी भी राजनीतिक दल को रेलिया या सभा करने से रोक नहीं जाता उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से पांडेश्वर में कई कार्यक्रम किए गए हैं वहां पर कोई बाधा नहीं पहुंचाई गई पिछले पंचायत और विधानसभा चुनाव में लोगों ने निष्पक्ष रूप से मतदान किया है और 2026 के चुनाव में भी पांडवेश्वर की जनता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करके विपक्ष को करारा जवाब देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page