बाराबनी में एक निजी कारखाने के गेट के सामने आईएनटीटीयुसी की तरफ से विरोध प्रदर्शन
1 min read
बाराबनी :बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में पूचरा ग्राम पंचायत अंतर्गत न पड़ा ब्लैक डायमंड एक्सक्लूसिव फैक्ट्री गेट के सामने कारखाने के अस्थाई श्रमिकों ने आई एन टी टी यू सी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि 2001 से वह इस कारखाने में काम कर रहे हैं लेकिन इनको अभी तक ई एस आई पी एफ कुछ भी नहीं मिलता है। कुछ दिनों पहले कारखाने के दो श्रमिकों को काम से निकाल दिया गया। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यहां बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह केशव राउत बाराबनी पंचायत उप प्रधान जितेंद्र कुमार स्थानीय आई एन टी टी यू सी नेता उत्तम पाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। विरोध प्रदर्शन के अंत में संगठन की तरफ से कंपनी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। हालांकि इस बारे मे जब हमने कारखाने के एक अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि 19 मई को जो कुछ हुआ जिस तरह से कारखाने के एक अधिकारी के साथ मारपीट की गई उससे कारखाना चलाना ही मुश्किल हो गया है












