shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, पश्चिम बंगाल प्रदेश द्वारा आयोजित छह दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप संपन्न

1 min read

आसनसोल :अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, पश्चिम बंगाल प्रदेश द्वारा आयोजित छह दिवसीय निशुल्क ऑनलाइन समर कैंप — “गर्मी की छुट्टियों में ज्ञान का उत्सव” — बड़ी सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अवकाश के दौरान घर बैठे रोचक एवं उपयोगी ज्ञान प्रदान करना था।

प्रदेश अध्यक्ष बिनीता अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस वर्कशॉप की संचालन जिम्मेदारी प्रदेश बाल विकास प्रमुख निधि पसारी ने निभाई, जिनका साथ सह प्रमुख स्नेहा खेमानी ने दिया।

इस कैंप में बच्चों ने वैदिक गणित, स्पीड राइटिंग, ब्रेन जिम, रिडल्स, क्विज़, प्लांटेशन, नॉन-फायर कुकिंग, क्राफ्ट, स्टोरी टेलिंग, मेडिटेशन, मोबाइल एप्लीकेशन ज्ञान, और “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ सीखी। विशेष बात यह रही कि इस ऑनलाइन कैंप का लाभ देशभर के 425 से अधिक बच्चों ने उठाया।

प्रांतीय संपादक मधु डूमरेवाल (Excel Kids Asansol) द्वारा बच्चों को खेल-खेल में वैदिक मैथ्स, ब्रेन जिम, रिडल्स, स्पीड राइट और क्विज़ करवाए गए। प्रीति खेमानी ने बच्चों को मोबाइल ऐप्स का उपयोग, पॉट मेकिंग और वृक्षारोपण की जानकारी दी। प्रियंका सेठ रॉय ने AI ऐप्स, फायर अलर्ट और मॉक ड्रिल की जानकारी दी। ऋचा गोयल द्वारा नॉन-फायर कुकिंग सिखाई गई। तनु तुलस्यान व सिद्धि सुल्तानिया द्वारा क्राफ्ट,
तथा बिंदु भगत (Art of Living) द्वारा स्टोरी टेलिंग, मेडिटेशन व मंत्रों की शिक्षा दी गई।

कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव कंचन जी, कोषाध्यक्ष नीलू अग्रवाल, और वरिष्ठ पदाधिकारी शारदा लाखोटिया, रेखा लाखोटिया, बबीता बगड़िया, रेनू अग्रवाल, पुष्पा सिंघल, सरोज लोधा, मधुलिका सिंघानिया ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

अंत में क्विज़ के विजेता बच्चों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। अभिभावकों ने इस रचनात्मक आयोजन की भरपूर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page