आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में हुआ समर कैंप का आयोजन मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में एक बेहद मनोरंजक समर कैंप का आयोजन किया गया इस समर कैंप का आयोजन 19 में से 22 में तक किया गया जिसमें क्लास वन से लेकर क्लास 12 तक के बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया समर कैंप के दौरान बच्चों को विभिन्न टास्क दिए गए इनमें मिट्टी के बर्तन बनाना हाइड्रो बैटल स्कैवेंजर हंट तीरंदाजी घुड़सवारी गायन रेन डांस और डांस क्लासेस प्रमुख थे इसके अलावा यहां पर 3D मूवी शो भी आयोजित किया गया इन गतिविधियों से बच्चों को नई-नई चीज सिखाई गई और एक साथ खेलने और काम करने के बारे में भी शिक्षा दी गई समर कैंप के आखिरी दिन सभी बच्चों के लिए एक मैजिक शो का आयोजन किया गया जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया इस दिन सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 और 12 में आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल के जिन बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था उनको सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम के दौरान इन सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया क्लास 10 के जिन बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए थे उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान की गई इसके तहत ₹25000 की स्कॉलरशिप दी गई साथ ही एक मेडल और सर्टिफिकेट भी दिया गया आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के चेयरमैन सचिंद्रनाथ राय ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया क्लास 10 के अन्य मेधावी विद्यार्थियों और क्लास 12 के साइंस कॉमर्स और आर्ट्स विभाग के मेधावी विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल द्वारा आयोजित इस समर कैंप का समापन बेहद मनोरंजक तरीके से हुआ जिसके बाद इस समर कैंप से जुड़े सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे












