क्या फिर से खुलेगा हिंदुस्तान केबल्स कारखाना?
1 min read
बाराबनी :बाराबनी विधानसभा इलाके में हिंदुस्तान केबल्स कारखाने को फिर से खोलने को लेकर इस क्षेत्र के लोगों के मन में नई आशा जगी है क्योंकि पिछले कुछ समय से लगातार केंद्रीय सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा यहां पर दौरे किए जा रहे हैं आज भी हिंदुस्तान केबल्स को लेकर एक केंद्रीय टीम के साथ यहां के पुनर्वास समिति के सदस्यों की बैठक हुई बैठक के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए पुनर्वास समिति के सचिव सुभाष महाजन ने कहा की हिंदुस्तान केबल्स फिर से खुले यह सब चाहते हैं हालांकि उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार की मंशा पर उन्हें विश्वास नहीं है क्योंकि केंद्रीय सरकार में जो पार्टियां हैं वह पश्चिम बंगाल और खासकर यहां के स्थानीय लोगों के बारे में भला बुरा कह रहे हैं इसलिए ज्यादा आशा न करना ही बेहतर है उन्होंने साफ कहा कि उनकी मांग है कि हिंदुस्तान केबल्स फिर से खोला जाए कारखाने की जगह कारखाना हो और श्रमिकों का जो बकाया है वह मिले उन्होंने कहा कि यहां के पुनर्वास समिति के साथ बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय हैं और पुनर्वास समिति की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी












