shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

हटन रोड से अतिक्रमण हटाने के फैसले से पीछे हटने पर भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी और अग्निमित्रा पाल ने नगर निगम को लिया आड़े हाथों

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम द्वारा कहा गया था कि आज हटन रोड को जाम मुक्त करने के लिए हटन रोड के किनारे जो अवैध रूप से दुकानें बनी है उनको हटाया जाएगा लेकिन आज देखा गया कि नगर निगम की तरफ से अज्ञात कारण से इस अभियान को स्थगित कर दिया गया इसे लेकर स्वाभाविक रूप से राजनीतिक गरमा गई है और विरोधी दल के नेता इस पूरे घटनाक्रम में टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी को जिम्मेदार मान रहे हैं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यह मंत्री मलय घटक और मेयर विधान उपाध्याय कोर्ट के बीच अंदरुनी वर्चस्व की लड़ाई है जिसका खामियाजा आसनसोल के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हटन रोड बेहद महत्वपूर्ण रोड है और वहां से जिला अस्पताल जाया जा सकता है लेकिन जिस तरह से वहां पर अतिक्रमण हुआ है जब नगर निगम की तरफ से कहा गया था कि उसे हटाया जाएगा तो लोगों के मन में काफी आशा जगी थी लेकिन आज देखा गया कि वैसा कुछ भी नहीं हो सका इसकी एकमात्र वजह टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी है। उन्होंने कहा कि जो लोग इतने दिनों से वहां पर दुकान चला रहे हैं उनका पुनर्वास देना जरूर बनता है लेकिन यह भी सवाल खड़ा होता है कि वहां पर अवैध रूप से जो टीएमसी के पार्टी कार्यालय बने हैं उनको भी तोड़े जाएंगे क्या उन्होंने साफ कहा कि जो अवैध रूप से दुकानें बनी है उसका पैसा टीएमसी के हर एक मंत्री नेता तक पहुंचता है टीएमसी पार्टी तक पहुंचती है यही वजह है कि टीएमसी का हर नेता सब कुछ जानकार भी खामोश रहता है उन्होंने कहा कि इस बात का भी जवाब देना होगा की ममता बनर्जी के शासनकाल में पिछले 15 वर्षों में हर गली नुक्कड़ पर इतने सारे अवैध दुकानें बंद कैसे गई इसके पीछे कौन है
वहीं भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी नगर निगम के इस पीछे हटने पर सवाल उठाया। उन्होंने टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हटन रोड के किनारे जो अवैध रूप से दुकान लगाए गए हैं या टोटो चलाए जा रहे हैं उनमें से ज्यादातर उनके हैं । जिनको टीएमसी दुधारू गाय रहती है ऐसे में यह तो पहले से ही तय था कि उनको हटाया नहीं जाएगा क्योंकि कल ही राजू अहलूवालिया मैदान में उतर गए थे और उन्होंने इस अतिक्रमण हटाने के अभियान के खिलाफ बात की थी यह वही राजू अहिल्वालियां है जिनका नाम और तस्वीर मंत्री के नाम और तस्वीर के साथ विभिन्न बैनरों में त्योहारों के समय देखा जाता है। उन्होंने कहा कि आज जो भी अभियान चलाने के बाद की गई थी वह सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए था क्योंकि टीएमसी कभी भी उनको नाराज नहीं करेगी जिनका वह दुधारू गाय कहते हैं यही वजह है कि आज का यह अभियान सिर्फ आंखों में धूल झोंकने के लिए था वहां पर इतने सारे स्कूल है जहां पर जाने के क्रम में बच्चों को परेशानी होती है लेकिन टीएमसी के नेता मंत्रियों को इससे कोई मतलब नहीं है क्योंकि जो अवैध रूप से दुकान बनती हैं अवैध रूप से टोटो ऑटो चलते हैं इन सब का पैसा प्रेम से नेताओं तक पहुंचता है इसीलिए वह खामोश है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page