shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

राहा लेन स्थित होलसेल मार्केट के दवा दुकानदारों से मार्केट परिसर को साफ सुथरा रखने का अनुरोध

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के राहा लेन में दवा का होलसेल मार्केट है यहां पर स्थानीय लोगों का कहना है की दवा के होलसेल मार्केट के दुकानदार अपने दुकान का कचरा इधर-उधर फेंक देते हैं जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती है इसके अलावा होलसेल मार्केट में दुकानदारों और खरीदारों की बाइक इधर-उधर खड़ी रहती है जिससे भी स्थानीय लोगों को परेशानी होती है इसलिए स्थानीय लोगों द्वारा इस क्षेत्र में दुकानदारों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया गया इसके बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एक स्थानीय महिला ने बताया कि यहां पर दवा का होलसेल मार्केट है दवा के दुकानदार अपने दुकान का कचरा रास्ते पर या रास्ते के किनारे फेंक देते हैं जिससे यहां के स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके अलावा बाइक भी रास्ते पर खड़ी रहती है इस वजह से भी भारी परेशानी होती है आज यहां के स्थानीय लोगों ने दुकानदारों को जागरूक किया ताकि वह अपनी दुकान पर कचरा इधर-उधर ना फेके एक जगह जमा करके रखें उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने आसनसोल नगर निगम के मेयर से भी बात की है उनको पूरा भरोसा है कि दुकानदार यहां के लोगों की बातों को समझेंगे उन्होंने कहा कि कई दुकानदारों ने अभी से ही स्थानीय लोगों के अनुरोध पर अमल करना शुरू कर दिया है उन्होंने बताया कि फिलहाल यह अभियान एन एस रोड इलाके में चलाया जा रहा है बाद में अभियान अन्य वार्ड में भी किया जाएगा। वहीं बोरो चार के सैनिटरी विभाग के अधिकारी मोहम्मद हिदायतुल्लाह ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के दवा के होलसेल मार्केट के दुकानदार अपने दुकान के कचरे को कहीं पर भी फेंक दिया करते थे इस वजह से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था उन्हें अब यह जागरूक किया गया है ताकि वह अपनी दुकान का कचरा एक जगह पर जमा करके रखें जैसे ही सुबह वह अपनी दुकान खोलेंगे आसनसोल नगर निगम के निर्मल साथी के कर्मचारी उनके दुकानों में जाएंगे और वह कचरा उनसे ले लेंगे इससे इलाके में गंदगी नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page