आसनसोल में जल्द खुलने जा रहा है होंडा बिग विंग का नया एक्सक्लूसिव शोरूम एस एस ऑटोमोबाइल्स
1 min read
आसनसोल :रफ्तार के शौकीनों के खुश खबरी। अब आसनसोल में ही उन्हें मिल सकती है होंडा की बिग विंग मोटर साइकिल। जी हां बहुत जल्द आसनसोल में ही खुलने जा रहा है होंडा बिग विंग का एक्सक्लूसिव शोरूम। आसनसोल के कुमारपुर इलाके में जीटी रोड के किनारे मनोज टॉकीज के पास सुचित्रा अपार्टमेंट में बहुत जल्द होंडा के एक्सक्लूसिव बिग विंग मोटर साइकिल शोरूम एस एस ऑटोमोबाइल्स की ओपनिंग होगी। एस एस ऑटोमोबाइल्स में आसनसोल के बाइक प्रेमियों के लिए होंडा बिग विंग उपलब्ध होगी। इस एक्सक्लूसिव होंडा बिग विंग शोरूम में बिग विंग मोटर साइकिल के लेटेस्ट मॉडल्स उपलब्ध रहेंगे। हमने जब एस एस ऑटोमोबाइल्स के मालिकों से बात की तो उन्होंने बताया कि यह शोरूम बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि इस शोरूम में रफ्तार के शौकीनों वह सौगात मिलेगी जिसके लिए वह इंतज़ार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बिग विंग होंडा की तरफ से अपने ग्राहकों को एक ऐसा तोहफा है जिसका असली मजा उन्हें इसकी सवारी करने पर ही मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि बिग विंग मोटर साइकिल बाइक प्रेमियों को एक बिल्कुल नया अनुभव प्रदान करेगी।












