shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

हटन रोड को जाम मुक्त करने के नगर निगम के पहल का फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय ने किया स्वागत

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी द्वारा कल प्रेस मीट कर घोषणा की गई थी कि आज यानी मंगलवार को मेयर के नेतृत्व में आसनसोल के हटन रोड इलाके में एक निरीक्षण कार्यक्रम किया जाएगा जिसके जरिए हटन रोड इलाके में रास्ते के किनारे जो व्यापारी अवैध रूप से अतिक्रमण करके अपनी दुकान चला रहे हैं उनको गुरुवार तक हटने के लिए कहा जाएगा अमरनाथ चटर्जी ने कहा था कि इस क्षेत्र में एक ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है जिससे कि आने वाले बारिश के मौसम में जल जमाव की स्थिति पैदा ना हो इसके अलावा हटन रोड में जाम की स्थिति से भी निपटने के लिए आसनसोल नगर निगम कई जरूरी कदम उठाएगी इसी घोषणा पर अमल करते हुए आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन चटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी और कारपोरेशन के अन्य अधिकारियों ने हटन रोड इलाके का दौरा किया और यहां पर रास्ते के किनारे ड्रेन के ऊपर अवैध रूप से दुकान बनाकर अपना व्यापार करने वाले दुकानदारों से अनुरोध किया कि वह गुरुवार से पहले अपनी दुकानें हटा लें। नगर निगम के इस कदम का दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने स्वागत किया उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा जो यह कदम उठाया गया है वह बहुत उचित और समय उपयोगी कदम है। उन्होंने कहा कि हटन रोड आसनसोल का बहुत महत्वपूर्ण रोड है जीटी रोड से आसनसोल जिला अस्पताल को लिंक करने वाला यह रोड है इसके अलावा हटन रोड से होकर कई स्कूल सरकारी दफ्तर और अन्य जरूरी संस्थानों में जाया जा सकता है लेकिन जिस तरह से हटन रोड पर अतिक्रमण हो रखा है और यातायात में समस्या उत्पन्न होती है उसे देखते हुए लोगों को भारी परेशानी हो रही थी इसलिए अगर आसनसोल नगर निगम द्वारा हटन रोड को जाम मुक्त करने के लिए यह प्रयास शुरू किया गया है तो यह बहुत समय अनुकूल कम है उन्होंने कहा कि वह अपने संगठन की तरफ से आसनसोल नगर निगम के इस कदम का स्वागत करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page