नगर निगम के 13 नंबर पार्किंग को टोटो स्टैंड बनाने का आईएनटीटीयुसी नेता राजू अहलूवालिया ने किया विरोध
1 min read
आसनसोल :हटन रोड को जाम मुक्त करने के लिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से प्रयास किया जा रहा है कल मेयर विधान उपाध्याय नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम ने हटन रोड इलाके का दौरा किया था और उन्होंने रास्ते के किनारे जो दुकानदार अवैध रूप से दुकान लगाकर व्यापार कर रहे हैं उनसे अनुरोध किया था कि गुरुवार तक वह अपनी दुकानें हटा लें इसके अलावा टोटो की वजह से जो जाम लगता है उससे निजात दिलाने के लिए भी नगर निगम की तरफ से यह फैसला लिया गया कि टोटो के लिए आसनसोल नगर निगम का जो 13 नंबर पार्किंग है उसे खाली करवा दिया जाएगा और उसे टोटो स्टैंड बना दिया जाएगा इसे लेकर आज जब हमने टीएमसी के ही श्रमिक संगठन आईएनटीटीयुसी नेता राजू अहलूवालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां पर जो ऑटो स्टैंड है वह आज से नहीं तकरीबन 50 वर्षों से है ऐसे में अचानक अगर नगर निगम की तरफ से एक तरफा तरीके से फैसला लिया जाता है तो यह कहीं से भी सही नहीं है उन्होंने कहा कि जितने टोटो हटन रोड पर लगते हैं उन सभी को क्या तेरह नंबर पार्किंग में जगह दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह कभी भी संभव नहीं है राजू अहलूवालिया ने कहा कि आसनसोल के ऑटो चालक भी आसनसोल को जाम मुक्त करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए एक तरीका होता है सभी से मिल बैठकर बात करके आपसी सलाह लेकर यह काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ के किनारे जो छोटे दुकानदार अपनी दुकान चला कर किसी तरह से रोजी-रोटी कमा रहे हैं उनको हटाया जा रहा है ऑटो चालकों को परेशान किया जा रहा है ऐसे में यह लोग कहां जाएंगे उन्होंने कहा कि जब टोटो धड़ल्ले से बढ़ रहे थे तभी उन्होंने इस बात की तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की थी लगातार पिछले तीन वर्षों से वह इस मुद्दे पर प्रशासन के हर स्तर पर गुहार लगाते आए हैं लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी और आज नतीजा यह है कि टोटो की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि लोगों का चलना मुश्किलों में कहा कि छोटे दुकानदार जो रास्ते के किनारे दुकान लगाकर दुकान चला रहे हैं उनको हटाने की बात की जा रही है लेकिन जो बड़े दुकानदार अपनी दुकानों से आगे अपनी दुकानों को बढ़ा ले रहे हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है राजू अहलूवालिया ने कहां की चेयरमैन और नगर निगम के कुछ अधिकारियों के आगे पीछे कुछ ऐसे लोग घूम रहे हैं जो इन अवैध दुकानों को बनवाने में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और जब उन्हीं लोगों को लेकर नगर निगम के चेयरमैन या मेयर घूमते हैं तो इससे गलत संदेश जाता है उन्होंने साफ कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों को रोजगार देने में विश्वास रखती हैं लेकिन अगर नगर निगम इस तरह से लोगों के रोजगार छीनने की कोशिश करेगा तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि नगर निगम द्वारा जो यह फैसला लिया गया है वह तानाशाही फैसला है हालांकि इस बारे में जब अपने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि कल शाम को कुछ ऑटो मलिक उनसे मिलने आए थे और उन्होंने कहा था कि नगर निगम की तरफ से उन्हें एक जगह दी गई है इस पर उन्होंने ऑटो मालिकों को आश्वासन दिया कि अगर नगर निगम की तरफ से उन्हें जगह दी गई है तूने कोई नहीं हटा सकता लेकिन तेरह नंबर पार्किंग में टोटो स्टैंड बनेगा और यह फैसला अंतिम है। हालांकि इस बारे में जब हमने 13 नंबर पार्किग में आटो लगाने वाले ऑटो चालकों से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि उनका यह पार्किंग पूरी तरह से वैध पार्किंग है और आज से नहीं पिछले 50 वर्षों से यहां पर आटो लगता आ रहा है अब अचानक अगर टोटो को यहां पर जगह दी जाएगी तो यहां के ऑटो वाले कहां जाएंगे उन्होंने कहा कि उनको इस बात से कोई समस्या नहीं है कि टोटो को जगह दी जाए लेकिन उसके लिए कानूनी तौर पर ऑटो स्टैंड पर ऑटो लगाने वालों के पेट पर क्यों लात मारी जा रही है उन्होंने साफ कहा कि अगर नगर निगम की तरफ से यहां पर टोटो स्टैंड बनाने की कोशिश की गई तो वह यहां पर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि वह लोग पूरी तरह से कानूनी तौर पर काम कर रहे हैं और हमेशा टीएमसी के साथ रहे हैं लेकिन फिर भी उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है












