ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सैनिकों के सम्मान में कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने निकाली रैली
1 min read
कुल्टी से अतहर आलम की रिपोर्ट
कुल्टी :कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में किया गया आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सैनिकों को सम्मानित करने और उनका धन्यवाद देने के लिए आज शाम को कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के कुल्टी रानी तालाब से कुल्टी कॉलेज मोड़ तक एक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने किया। इसके अलावा यहां कुल्टी के पूर्व विधायक उज्जवल चैटर्जी, कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कंचन राय, सभी वार्ड के पार्षद सहित क्षेत्र के तमाम तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर कंचन राय ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने आपरेशन सिंदूर में जिस पराक्रम का परिचय दिया है। उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। भारतीय सैनिकों ने दिखा दिया कि जब भारत के आन, बान और शान की बात आती है तब वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। उन्होंने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया और उनके कमर तोड़ दिया। यह समय एक जुटता दिखाने का है और यही वजह है कि आज यह रैली निकाली जा रही है। ताकि भारतीय सैनिकों के साथ हम अपने एकजुटता दिखा सके और उन्हें धन्यवाद दे सकें। उज्जवल चटर्जी ने साथ ही कहा की पूरे भारत में यह संदेश जा सके की भले ही हमारी राजनीतिक सोच अलग हो सकती है, लेकिन जब बात भारत के सम्मान की, भारत के सुरक्षा और संप्रभुता की आएगी, तब उसके साथ कोई कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भारत का हर व्यक्ति सरकार के साथ और देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।












