shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

हॉटन रोड को जाम मुक्त करने को लेकर नगर निगम ने शुरू की कवायद

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से होटल रोड मोड़ को जाम मुक्त करने के लिए आज से नगर निगम की तरफ से अभियान की शुरुआत हुई आज आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी और नगर निगम के अन्य अधिकारी हटन रोड पहुंचे इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने हटन रोड मोड़ पर एक प्रेस मीट की अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि हटन रोड का यह मार्ग बहुत महत्वपूर्ण है इस मार्ग से हॉस्पिटल जाया जा सकता है इसी मार्ग से रहमतनगर बर्नपुर मोहीशीला बीसी कॉलेज आदि इलाकों में जाया जा सकता है ऐसे में अगर यहां पर ट्रैफिक जाम बना रहेगा तो लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इस वजह से नगर निगम की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि इस रास्ते के दोनों तरफ जो अवैध अतिक्रमण हुए हैं उनको हटाया जाएगा उन्होंने कहा की एक निकासी नाली का निर्माण किया जा रहा है जिससे बारिश के मौसम में इस इलाके में जल जमाव की स्थिति पैदा ना हो लेकिन अवैध अतिक्रमण की वजह से निकासी नाली का निर्माण भी संभव नहीं हो पा रहा है इन्हीं सब मुद्दों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि कल मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक वह खुद बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी इस क्षेत्र के पार्षद सब उपस्थित रहेंगे और अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अनुरोध किया जाएगा कि वह गुरुवार तक अपनी दुकान हटा लें उन्होंने कहा कि यहां पर जो दुकानदार अपना व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए भी नगर निगम की तरफ से वैकल्पिक इंतजाम किया जाएगा इसके लिए नगर निगम में एक बैठक भी होगी। उन्होंने कहा कि टोटो के लिए चर्च के पास एक टोटो स्टैंड बनाया जाएगा ताकि टोटो हाटन रोड मोड़ पर खड़े ना हो वहीं इस बारे में जब हमने अभिजीत घटक से बात की तो उन्होंने भी कहा कि किसी को भी नुकसान पहुंचने नहीं दिया जाएगा लेकिन यह भी जरूरी है की हॉटन रोड जो कि आसनसोल का एक बेहद महत्वपूर्ण रास्ता है इसको ट्रैफिक जाम से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर अवैध अतिक्रमण की वजह से ट्रैफिक जाम लगता रहता है जिस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए नगर निगम की तरफ से यह पहल की जा रही है ताकि इस क्षेत्र को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सके उन्होंने कहा की निकासी व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए एक नाली का भी निर्माण किया जा रहा है लेकिन अवैध अतिक्रमण की वजह से उस नाली का भी निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है यही वजह है कि अब आसनसोल नगर निगम की तरफ से यहां के उन दुकानदारों को समझाया जाएगा जो अवैध रूप से रास्ते के दोनों तरफ बैठे हुए हैं उनको हटाने के लिए अनुरोध किया जाएगा और नगर निगम की तरफ से उनके लिए वैकल्पिक इंतजाम भी किए जाएंगे ताकि किसी के रोजगार पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस बारे में जब हमने बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि हटन रोड इस शहर का बहुत महत्वपूर्ण रोड है जीटी रोड से एसबी गोरई रोड का यह लिंक रोड है लेकिन यहां पर ट्रैफिक जाम इतना लगता है कि लोगों को भारी परेशानी होती है अवैध अतिक्रमण और टोटो की ज्यादा संख्या की वजह से यह परेशानी होती है यही वजह है कि नगर निगम की तरफ से यह पहल की जा रही है हालांकि इस बारे में जब हमने कांग्रेस नेता शाह आलम से बात की तो उन्होंने कहा कि नगर निगम की तरफ से इससे पहले भी इस तरह की बातें कही गई थी और दावा किया गया था कि शहर को जाम मुक्त किया जाएगा लेकिन हुआ कुछ भी नहीं उन्होंने कहा कि नगर निगम के पदाधिकारी हटन रोड इलाके से अवैध अतिक्रमण हटाने की बात करते हैं लेकिन हॉटन रोड के किनारे तृणमूल कांग्रेस का ही पार्टी ऑफिस अवैध रूप से बना हुआ है अगर अवैध अतिक्रमण हटाना ही है तो इसकी शुरुआत टीएमसी पार्टी ऑफिस से होनी चाहिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आसनसोल के विकास के लिए नगर निगम के साथ है। लेकिन उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि इससे पहले भगत सिंह मोड़ से गिरजा मोड तक दुकानों को हटाया गया था और उनसे वादा किया गया था कि उनके लिए वैकल्पिक इंतजाम किया जाएगा लेकिन अभी तक उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया कहीं यहां के दुकानदारों को हटाकर भी उनके रोजी-रोटी को बंद न कर दिया जाए शाह आलम ने साफ कहा कि कांग्रेस विकास के खिलाफ नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि किसी गरीब के साथ कोई अन्याय ना हो। वहीं शाह आलम ने यह सवाल भी उठाया की जो दुकानदार फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाकर किसी तरह अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं उन्हें हटाने की बात की जा रही है लेकिन जो स्थाई दुकानदार अपनी दुकान की हद से आगे बढ़कर अतिक्रमण कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page