भारतीय सैनिकों के पराक्रम को नमन करते हुए बाराबनी में विधान उपाध्याय के नेतृत्व में निकली रैली
1 min read
बाराबनी :पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारतीय सैनिकों द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के भूखंड पर घुसकर आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया गया था भारतीय सैनिकों के ऐसे पराक्रम को नमन करने के लिए टीएमसी की तरफ से आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकल गई इसी क्रम बाराबनी मैं भी रैली निकाली जिसका नेतृत्व बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय और वरिष्ठ टीएमसी नेता असित सिंह कर रहे थे पत्रकारों से बात करते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारतीय सैनिकों ने जो पराक्रम दिखाया वह एक बार फिर से साबित करता है कि भारत में अगर आम लोग सुरक्षित हैं तो वह सिर्फ भारतीय सैनिकों की वजह से हैं भारतीय सैनिकों के ऐसे पराक्रम को नमन करने और उन्हें धन्यवाद देने के लिए देश और इस राज्य के एक आम नागरिक होने के नाते वह इस रैली में सम्मिलित हुए हैं और इस रैली के माध्यम से और भारतीय सैनिकों को धन्यवाद देना चाहते हैं उन्होंने कहा कि जब भी भारत पर कोई विपत्ति आती है भारतीय सैनिक चट्टान की तरह आगे खड़े होते हैं और पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से भारतीय सैनिकों ने अपना पराक्रम दिखाया। उन्होंने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को आगे आने की अपील की












