दुर्गापुर महकमा अस्पताल में शुरू हुई सिटी स्कैन सेवा
1 min read
दुर्गापुर :पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत और सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार ने आज दुर्गापुर महकमा अस्पताल में निशुल्क सिटी स्कैन सेवा का उद्घाटन किया। इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता महकमा शासक सौरव चटर्जी भी उपस्थित थे आपको बता दें कि दुर्गापुर महकमा अस्पताल में निशुल्क सिटी स्कैन सेवा के शुरू हो जाने से न सिर्फ पश्चिम बर्दवान बल्कि वह बांकुड़ा पूर्वी वर्धमान और अन्य क्षेत्रों के लोग भी लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के आर्थिक सहयोग से यह मशीन लगाई गई है और इसके लिए दुर्गापुर के एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के कुछ टेक्निशियन को नियुक्त किया गया है इस मौके पर मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा कि अस्पताल में 18 स्लाइस स्कैन सेवा की आज से शुरुआत हुई जिससे पश्चिम बर्धमान के अलावा अन्य जिलों के लोग भी लाभान्वित होंगे वहीं कवि दत्ता ने कहा कि इस तरह की सेवा सिर्फ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में होती है लेकिन आज से दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भी यह सेवा उपलब्ध होगी












