मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से डामरा में लगाया गया वाटर कूलर मशीन
1 min read
आसनसोल :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अमृत धारा परियोजना के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में वाटर कूलर मशीन लगाया जा रहा है आज आसनसोल के डामरा शीतला मंदिर प्रांगण में एक वाटर कूलर मशीन लगाया गया। यहां आसनसोल इस्कॉन मंदिर के दयाचंद नीताई दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं कोलकाता जोन के सीजीएसटी एडिशनल कमिश्नर शशांक द्विवेदी भी यहां उपस्थित थे। इनके अलावा मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से आनंद पारेख अभिषेक केडिया सुदीप अग्रवाल सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे वही यहां मुकेश शर्मा विनोद केडिया के अलावा अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे। इस वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन कर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहती है इससे पहले भी उन्होंने दर्जनों इस तरह के वाटर कूलर मशीन लगाया है जिससे कि इस भीषण गर्मी में लोगों को बहुत राहत मिलती है उन्होंने कहा कि वह खास तौर पर नीलम ड्रेसेस आसनसोल के विवेक संटोरिया और उनके पूरे परिवार को धन्यवाद देना चाहते हैं अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि उन्होंने विवेक संटोरिया से अनुरोध किया था कि एक जन बहुल इलाके में वाटर कूलर मशीन लगाने का प्रबंध किया जाए और आज उन्होंने यहां पर इस वाटर कूलर मशीन का प्रबंध किया है उन्होंने कहा कि इसी तरह से आसनसोल की जनता की भलाई के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। वहीं इस बारे में जब हमने विवेक संटोरिया से बात की तो उन्होंने कहा कि यह उनके और उनके परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है कि अमरनाथ चटर्जी ने उनसे एक वाटर कूलर मशीन के प्रबंध करने की बात कही थी और आज शीतला मंदिर प्रांगण में वाटर कूलर मशीन लगाकर उन्हें काफी खुशी मिल रही है इस मौके पर संटोरिया परिवार से विष्णु प्रसाद संटोरिया विकास संटोरिया भी उपस्थित थे












