रानीगंज थाना की तरफ से मेधावी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित
1 min read
रानीगंज :बंगाल बोर्ड के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक और सीबीएसई के क्लास 10 और क्लास 12 के मेधावी विद्यार्थियों को रानीगंज थाना की तरफ से सम्मानित किया गया। यहां कुल 12 बच्चों को सम्मानित किया गया। जो बच्चे इन परीक्षाओं में पहले तीन स्थान पर रहे थे उन्हें सम्मानित किया गया। उनका मनोबल बढ़ाने पुलिस की तरफ से। कुछ उपहार भी दिए गए। इस संदर्भ में रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने बताया कि आज रानीगंज थाना अंतर्गत 12 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीपीसी से कई बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद थे। वहीं रानीगंज थाना अंतर्गत तीन चौकियों के प्रभारी सभी विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे












