मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से रवींद्र भवन के समीप वाटर कूलर मशीन लगाया गया
1 min read
आसनसोल :अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा आसनसोल शहर के व्यस्ततम इलाके बी एन आर मोड़ स्थित रविंद्र भवन के समीप आज राष्ट्रीय प्रकल्प अमृत धारा के तहत 32 वीं मिशन जन सेवा के भाव से आसनसोल शिल्पांचल वासियो को समर्पित की गई।
सर्वप्रथम वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां गंगा का आवाहन कर मशीन की विधिवत पूजा मशीन के दानदाता श्री दीपक अग्रवाल एवं उनके पुत्र श्री
करण अग्रवाल ने करवाई उसके पश्चात मशीन आम लोगों की सेवा में समर्पित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के उपमेयर श्री अभिजीत घटक ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया श्री घटक ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रत्येक वर्ष मारवाड़ी व मंच आसनसोल सिटी शाखा आने को मशीन आसनसोल के विभिन्न क्षेत्रों में लगती है इस वर्ष भी उन लोगों ने अनेक मशीन लगाई इसके लिए मैं तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं मशीन लगाने के साथ-साथ सभी मशीनों को नियमित रूप से सेवा में रखना यह बहुत बड़ी बात होती है आज तक जितनी भी मशीन युवा मंच ने आसनसोल शिल्पांचल क्षेत्र में लगाई है वह सारी मशीनों के माध्यम से हजारों लोग प्रतिदिन ठंडे पानी की सेवा निशुल्क पाते हैं विक्रम में आज इन लोगों ने शहर के इतने व्यस्त इलाके में एक और मशीन लगाकर आसनसोल शिल्पांचल वीडियो के साथ-साथ यहां बाहर से आने वाले हजारों लोगों की भी मदद की है इसके लिए मैं मशीन के दानदाता श्री दीपक अग्रवाल एवं कारण अग्रवाल कथा मारवाड़ी मंच आसनसोल सिटी शाखा के सभी सदस्यों का बहुत आभार व्यक्त करता हूं। इससे पहले मंच परिवार की ओर से अभिजीत घटक एवं महिला थाना की प्रभारी रूपाली बनर्जी आदि मुख्य अतिथियों को मंच का खाता बनाकर उनका सम्मान किया गया। मारवाड़ी वूमेंस आसनसोल सिटी शाखा के अमृत धरा प्रकल्पा के संयोजक श्री अभिषेक केडिया एवं अध्यक्ष श्री सत्यजीत बागड़ी ने बताया की हमारा निरंतर प्रयास रहता है आम लोगों की सेवा भाव जिस प्रकार से दिन प्रतिदिन गर्मी का कहर बढ़ रहा है उसी प्रकार हम लोगों में भी सेवा भावना सेवा की भावना और अधिक जागृत हो रही है आसनसोल नगर निगम के साथ-साथ जिला प्रशासन का जिस प्रकार से हम लोगों को सहयोग प्राप्त होता है हम उनके लिए इन सबों का बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं और आगे भी हम इसी प्रकार आम लोगों की सेवा के बीच में उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर युवा मंच के आनंद पारीक,
श्री नरेश अग्रवाल श्री शंकर लाल शर्मा, दिलीप माखरिया (दीपू) मनोज वैश्य , कुलदीप अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल, सुजीत गुप्ता, मंटू बरनवाल, तथा आसनसोल सिटी शाखा के सदस्य सुदीप अग्रवाल, विनय मेहरिया, अनमोल अग्रवाल, आदि मुख्य रूप से उपस्थित हैं।












