वेस्ट बेंगल तृणमूल सेकेंडरी टीचर्स एसोसिएशन की तरफ से मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में वेस्ट बेंगल तृणमूल सेकेंडरी टीचर्स एसोसिएशन की तरफ से इस साल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में बेहतरीन नतीजे लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी के अलावा टीएमसी से जुड़े तमाम नेता वेस्ट बंगाल तृणमूल सेकेंडरी टीचर्स एसोसिएशन के तमाम सदस्य उपस्थित थे। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक मिलाकर कुल 97 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज इतने सारे मेधावी विद्यार्थियों को टीएमसी पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षा के विकास के लिए काफी कुछ किया है और इसी का नतीजा है कि हर साल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में बच्चे इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की हौसला अफजाई होती है और इस कार्यक्रम के आयोजन से जो भी लोग जुड़े हुए हैं मंत्री ने उन सब की तारीफ करते हुए कहा कि इसी तरह से हमें अपनी आने वाली पीढ़ी का मनोबल बढ़ाना है।












