shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जीत गया एक छात्र के कभी हार न मानने का जज्बा

1 min read

आसनसोल :हीरापुर थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 85 के मोहिशीला बोदी पाड़ा इलाके के रहने वाले 17 वर्षीय सरत प्रियदर्शी बचपन से ही काफी होनहार बच्चा है, पढ़ाई लिखाई मे अच्छी रूचि रखने के कारण वह अपने माता पिता का काफी दुलारा तो है ही साथ मे वह अपने इलाके व डीएवी मॉडल स्कुल आसनसोल मे एक अच्छे और टॉपर छात्र के रूप मे जाना भी जाता है, सरत माध्यमिक एक्जाम से करीब पाँच महीने पहले चेली डंगाल स्थित एक कोचिंग सेंटर मे कोचिंग सेंटर चलाने वाले मालिक की लापरवाही के कारण पढ़ाई करते समय कोचिंग सेंटर मे बिछी एक नंगी बिजली के तार की चपेट मे आ गया जिससे सरत का हाँथ बुरी तरह जल गया। कोचिंग सेंटर वालों ने सरत के पिता संजीव प्रियदर्शी को यह खबर दी संजीव पेशे से एक बिजनेश मैन हैं बेटे की दुर्घटना की खबर पाकर वह कोचिंग सेंटर पहुँचे और बिजली के चपेट मे आकर बुरी तरह झूलस्कर घायल हुए अपने बेटे को उठाकर आसनसोल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उनके बेटे की स्थिति को देख उनको बेहतर इलाज के लिये चेन्नई के वेलोर अपोलो अस्पताल मे ले जाने की सलाह दी, सरत के पिता ने कोचिंग सेंटर वालों की लापरवाही को दर्शाते हुए अपने बेटे की इलाज का खर्च माँगा पर कोचिंग सेंटर वाले मुकर गए और राजनितिक व पुलिस का धौस दिखाने लगे, तंग आकर सरत के पिता सरत को चेन्नई के वेलोर अपने बेटे को इलाज के लिये ले गए जहाँ करीब पाँच महीनों तक सरत का इलाज चला कई बार सरत के ऑपरेशन किये गए, सरत की स्थिति को देख सरत के माता और पिता को नही लग रहा था की वह सरत को जीवित वापस ले जा पाएंगे पर उनको अपने भगवान् पर भरोसा था और वह जिंदगी और मौत से लड़ रहे सरत को सकुशल वापस घर ले आए सरत का इलाज अब भी जारी है, इलाज के बीच ही सरत ने माध्यमिक का एक्जाम दिया और वह अपने व अपने स्कुल की उम्मीदों मे खरा तो नही उतर पाया पर अपने स्कुल मे टॉप छात्रों की लिस्ट मे जगह जरूर बनाया, सरत ने कहा उसका टारगेट था की वह माध्यमिक के एक्जाम मे 90% से ज्यादा अंक प्राप्त करेगा उसने स्कुल मे भी अपने सिक्षकों व अपने साथियों को बता चूका था, सरत पर सबको बिस्वास भी था की सरत माध्यमिक मे कुछ अच्छा कर के दिखाएगा पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, फिलहाल सरत ने अपने जीवन मे बुरी परिस्थितियों से लड़ते हुए माध्यमिक का एक्जाम दिया और उस एक्जाम मे उसने करीब 86% अंक प्राप्त किए, सरत के बुलंद हौसले को देखते हुए उसके इलाके ही नही बल्कि उसके स्कुल के सिक्षक भी उसको सम्मानित करने पहुँच रहे हैं, सरत खुश है और वह आईआईटी व जेईई क्रेक करना चाहता है जिसके लिये वह जी तोड़ मेहनत कर रहा है, वहीं सरत के इस सपने को पूरा करने के लिये सरत के पिता संजीव प्रियदर्शी व सरत की माँ सुनीता प्रियदर्शी भी खूब सहयोग कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page