आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नवनिर्मित कुल्टी ट्रेफिक गार्ड कार्यालय का उद्घाटन
1 min read
कुल्टी से अतहर आलम की रिपोर्ट
कुल्टी :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नवनिर्मित कुल्टी ट्रैफिक गार्ड कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। डीसीपी ट्रैफिक वीजी सतीश पसुमरथी और अन्य अधिकारियों ने आज नव पुनर्निर्मित ओसी चैंबर, द्वितीय अधिकारी चैंबर, बैठक कक्ष और कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया। यहां एक उप-यातायात गार्ड स्थापित करने की योजना है, क्योंकि कुल्टी यातायात गार्ड क्षेत्र बड़ा है, और बाराबनी क्षेत्र भी काफी दूर है। हालांकि, कुल्टी ट्रैफिक गार्ड द्वारा अभी भी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और आम जनता यातायात सेवाओं से संतुष्ट है। हालाँकि, यह पहल सेवा को और बेहतर बनाने के लिए की जाएगी।












