कुल्टी के पूर्व विधायक को टीएमसी में मिली नई जिम्मेदारी कहा काम करने वाले व्यक्ति के लिए पद नहीं रखता मायने
1 min read
कुल्टी :अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीएमसी की तरफ से संगठन में बदलाव किया जा रहा है हाल ही में टीएमसी की तरफ से घोषणा की गई कि पश्चिम वर्धमान जिले में एक बार फिर नरेंद्र नाम चक्रवर्ती ही पार्टी की क्रमान संभालेंगे उन्हीं को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है लेकिन चेयरमैन के पद के लिए बदलाव किया गया है और कुल्टी के पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी के बजाय जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह को यह पद दिया गया है इसे लेकर हमने उज्जवल चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक निष्ठ कर्मी है और पार्टी जब जो जिम्मेदारी देगी उसे वह पूरी तरह से निभाएंगे उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी और प्रदेश टीएमसी अध्यक्ष सुब्रतो बख्शी के मार्गदर्शन में टीएमसी से जुड़े हुए हैं और पार्टी के हर निर्देश को वह मान्य करेंगे उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक की निजी संपत्ति नहीं है यहां पर सबको हर प्रकार की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहना पड़ता है और उन्हें बहुत खुशी है कि पार्टी की तरफ से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्होंने कहा कि कुल्टी में टीएमसी के संगठन को और मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी जब उनसे पूछा गया कि अब उनको प्रदेश टीएमसी का उपाध्यक्ष बनाया गया है तो क्या ऐसे में उनके काम का दायरा और बढ़ेगा तो उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति काम करना चाहता है उसे पद की आवश्यकता नहीं होती उन्होंने कहा कि विधायक के तौर पर वह चुनाव हार चुके हैं लेकिन आज भी उनके पास लोग आते हैं क्योंकि उनको यह भरोसा है की उज्जवल चटर्जी उनके लिए हमेशा खड़े रहेंगे इसलिए जो व्यक्ति काम करता है उसके लिए पद कोई मायने नहीं रखता उन्होंने कहा कि वह टीएमसी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता है और टीएमसी को इस क्षेत्र में मजबूत बनाना है उनकी पहली प्राथमिकता है












